Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

पाक के ननकाना साहिब गुरुद्वारा की झांकी रही आकर्षण का केंद

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व की खुशी में समूह पंजाबी समाज ने विशाल नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन यात्रा गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ दयालबंद से आरंभ होकर भव्य रूप से गांधी चौक जूना बिलासपुर गोल बाज़ार, सदर बाजार होते हुए पंज प्यारों की अगुवाई में सेन्ट्रल गुरुद्वारा गोंडपारा पहुंची।

विशाल नगर कीर्तन में एलइडी में सिक्ख समाज के इतिहास संबंधित समस्त जानकारी चलचित्र रूप में रास्ते भर प्रदर्शित की गई। समाज के छोटे बच्चों का समूह सफेद लिबास मे केसरी दस्तार सजा कर बग्घी गाड़ी में सवार होकर चार साहिबजादों का संदेश दे रहे थे। पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब की सवारी के साथ समाज के समूह साध संगत कीर्तन करते हुए गुरु जस गायन किए।

विशेष आकर्षण केन्द्र
समूह साध संगत नगर कीर्तन में पुरुष सफेद वस्त्र और केसरी पगड़ी और महिलाएं सफेद सूट केसरी चुन्नी धारण कर सम्मिलित हुईं और समाज में एकजुट होने का परिचय दिया। झांकियों में श्री गुरु नानक देव के जन्म स्थान पाकिस्तान के ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बिलासपुर के लोग जिन्होंने ननकाना साहिब के दर्शन नहीं किए हैं, उन्होंने इस झांकी से दर्शन लाभ लिए। लोगों का रास्तेभर श्री ननकाना साहिब गुरुद्वारा की झांकी के साथ सेल्फी और फोटो खिंचाने का तांता लगा रहा। नगर कीर्तन में विशेष रूप से तखतपुर से पंथी नृत्य ग्रुप एवं भजन मंडली ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।

नगर कीर्तन का सर्व समाज ने भी किया स्वागत
नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ तखतपुर, सरगांव, सिरगिटी, 27 खोली, यदुनंदन नगर, गोंड पारा की समूह साध संगत ने अपनी टोली बनाकर कीर्तन की सेवा की। महिलाओं का ग्रुप भी नगर कीर्तन में कीर्तन शबद की विशेष सेवा की। नगर कीर्तन सेंट्रल गुरुद्वारा गोंड पारा पहुंच कर संपन्न हुआ। इसके बाद अरदास की गई। इस दौरान इंडियाज गाट टैलेंट में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा चुके राज बैड पार्टी कुलपहाड़ी ग्रुप ने भी बैंड से शबद कीर्तन गायन किया।

रास्ते भर नगर कीर्तन का पंजाबी समाज के अलावा सिंधी समाज एवम अन्य सर्व समाज के लोगों ने फूलों की वर्षा के साथ पंज प्यारे और श्री गुरुग्रंथ साहिब का स्वागत किया। वहीं गांधी चौक मे पंजाबी युवा समिति ने संगत में सेवा का वितरण किया। यह समस्त जानकारी गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ दयालबंद बिलासपुर के सह सचिव डॉ. चरनजीत सिंह गंभीर ने दी।

बच्चों ने किया गतका का प्रदर्शन
समाज के छोटे बच्चों के समूह ने पंजाब से विशेष रूप से आए गतका प्रशिक्षक से प्रशिक्षण प्राप्त कर पूरे रास्ते में गतका मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन किया। छोटे बच्चों द्वारा शानदार ढंग से तलवार बाजी की गई। चक्र लाठी बाजी एव अन्य कला प्रदर्शन को लोग देखते ही रह गए।

प्रभात फेरी निकाली गई
धन धन श्री गुरु नानक देव जी के 555 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। यह जानकारी दरबार के सेवादारी डॉ.हेमंत कलवानी ने दी।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

देश-विदेश सहित बिलासपुर में सम्पन्न हुआ ‘विश्व नवकार महामंत्र जाप दिवस’

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर।“विश्व नवकार महामंत्र जाप दिवस” के पावन अवसर पर सम्पूर्ण देश और विदेशों में जीतो चैप्टर्स द्वारा सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बिलासपुर में भी सकल जैन समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शहर के विभिन्न…

रामभक्ति में रंगा बिलासपुर: अयोध्या के लिए 1008 श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक जत्था रवाना

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर।चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि को बिलासपुर ने भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब 1008 श्रद्धालुओं का भव्य जत्था प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुआ।पुलिस ग्राउंड से रवाना हुए इस जत्थे में हर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *