Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

भाई दूज, छठ से लेकर कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें नवंबर माह में पडऩे वाले व्रत

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

  नवंबर का महीना हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। इस महीने में छठ, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन किया जाता है। अक्तूबर की तरह, नवंबर भी त्योहारों और समारोहों की भव्यता से चिह्नित है। इसके अलावा नवंबर में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी हो रहे हैं, जो इस महीने को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास बनाते हैं।
नवंबर माह के व्रत-त्योहार
5 नवंबर : वरद चतुर्थी, नहाय- खाय
6 नवंबर:  लाभ पंचमी, खरना
7 नवंबर: छठ पूजा षष्टी
8 नवंबर : छठ पूजा उषा अर्घ्य
9 नवंबर: गोपाष्टमी दुर्गाष्टमी व्रत
10 नवंबर: अक्षय नवमी
12 नवंबर: देवउठनी एकादशी
13 नवंबर :प्रदोष व्रत तुलसी विवाह
15 नवंबर:कार्तिक पूर्णिमा देव दिवाली सत्यनारायण व्रत
16 नवंबर:वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर:रोहिणी व्रत
18 नवंबर:संकष्टी गणेश चतुर्थी
22 नवंबर:कालभैरव जयंती
23 नवंबर:कालाष्टमी
26 नवंबर:उत्पन्ना एकादशी
28 नवंबर:प्रदोष व्रत
29 नवंबर:मासिक शिवरात्रि
देवउठनी एकादशी : देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इसे देवोत्थान एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।  यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागृत होते हैं। देवउठनी एकादशी तिथि  से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाते हैं।इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
तुलसी विवाह: 13 नवम्बर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ संपन्न करवाया जाता है। इससे साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बड़ा मंगल 2025: श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हुआ बिलासपुर, हनुमान मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर…

भारत के हिंदवी स्वराज का इतिहास भव्य एवं गौरवशाली – कुलपति प्रो. चक्रवाल

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सीयू में “विक्ट्री ऑफ हिंदवी स्वराज ओवर अटक एंड मुल्तान बाय मई 8, 1758” विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), जिसे नैक से ए++ ग्रेड प्राप्त है, के इतिहास विभाग द्वारा 08 मई, 2025 को सुबह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *