Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

राज्य स्थापना दिवस पर दीयों से जगमग हो उठा बिलासपुर कलेक्टर – एसपी समेत आला अधिकारियों ने जलाया दीपदस हजार दीपों की श्रृंखला से रोशन हुआ अरपा रिवर व्यू

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आज पूरे जिले में दीपावली की तरह दीप जलाकर राज्य निर्माण की खुशियां मनाई गई। इसी कड़ी में गुरुवार को अरपा रिवर व्यू में 10 हजार दीप जलाए गए। कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह भी इस कार्यक्रम में आम नागरिकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने भी छत्तीसगढ़ के नाम पर दिया जलाया। नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहरवासी उत्साह एवं खुशी के साथ शामिल हुए। सभी ने स्थापना दिवस की खुशियां मनाई। एक साथ दस हजार दीपों की श्रृंखला से रिवर व्यू जगमगा उठा और नयनाभिराम दृश्य ने सबको आकर्षित किया।नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना समेत आला प्रशानिक अधिकारी भी मौजूद थे।

राज्य स्थापना दिवस

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भी इस अवसर पर याद किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने इस अवसर पर सभी को राज्य निर्माण की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपने निर्माण के शानदार 24 वर्ष पूर्ण कर गौरवशाली 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के नित नए सोपान तय कर रहा है। अपने साथ गठित दो अन्य राज्यों से वह विकास के मायनों में कहीं आगे है। उन्होंने सभी से 05 नवंबर को आयोजित राज्योत्सव में भी शामिल होने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने भी राज्य स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। रिवर व्यू में दीपों से राज्य स्थापना दिवस की आकृति बनाई गई। सार्वजनिक चौक चौराहों के साथ घर घर में दीप जलाकर दीपावली की तरह राज्य निर्माण उत्सव मनाया गया। कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के लिए नगर निगम, एनएसएस, और शहर के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एसडीएम पीयूष तिवारी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ओम पांडे, अटल बिहारी वाजपेई विश्विद्यालय के एनएसएस प्रभारी मनोज सिन्हा, स्वयंसेवक, सहित शहर के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।


कलेक्ट्रेट और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी
जिला कार्यालय और ऐतिहासिक टाऊन हॉल में आकर्षक रोशनी की गई है। यह रोशनी हमेशा रहेगी। रंग बिरंगे लाइटों से कलेक्ट्रेट और टाऊन हॉल जगमगा रहा है। शाम के समय आकर्षक रोशनी देखी जा सकती है। जिला पंचायत भवन में भी दीप जलाकर राज्य निर्माण दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, सीईओ आरपी चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

टाऊन हॉल

Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

हाईकोर्ट ने दी राहत: रिटायर्ड फार्मासिस्ट से 7.75 लाख की रिकवरी का आदेश निरस्त

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलाईगढ़/रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक रिटायर्ड फार्मासिस्ट को बड़ी राहत देते हुए 7 लाख 75 हजार रुपये की रिकवरी के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के…

नंदनवन जंगल सफारी में सांप के काटने से जेब्रा की मौत, प्रबंधन ने उठाए सख्त कदम

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article नया रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में आज एक दुःखद घटना सामने आई, जब एक वयस्क नर जेब्रा की मृत्यु सांप के काटने से हो गई। यह जेब्रा हाल ही में राधे कृष्णा टेम्पल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट, जामनगर (गुजरात) से लाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *