Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

शादी सीजन में सोने की कीमतों में गिरावट। दुल्हनों के लिए सस्ता हुआ सोना। जानें मौजूदा रेट

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

सोने और चांदी की कीमतों में आज (14 नवंबर) भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,316 रुपए कम होकर अब 73,944 रुपए में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 75,260 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी में भी 2,189 रुपए की गिरावट आई है और अब यह 87,558 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो पहले 89,747 रुपए पर थी।

गौरतलब है कि 15 दिनों में 24 कैरेट सोने का भाव 5,737 रुपए (7%) प्रति 10 ग्राम कम हो चुका है। 30 अक्टूबर को 24 कैरेट सोना 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था, जबकि चांदी ने 23 अक्टूबर को 99,151 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ था।

कीमतों में गिरावट के 4 प्रमुख कारण

  1. मुनाफावसूली: तीन माह की तेजी के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूलने से सोने की मांग घटी है।
  2. डॉलर की मजबूती: अमेरिका में डॉलर इंडेक्स में 2.36% की बढ़त से सोने की मांग पर असर पड़ा है।
  3. अंतरराष्ट्रीय तनाव: रूस-यूक्रेन, इजराइल-हमास, और अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में हलचल की कमी से सोने की कीमत स्थिर हो रही है।
  4. फेडरल रिजर्व की नीतियां: हाल में फेडरल रिजर्व द्वारा 0.25% का अपेक्षाकृत कम रेट कट होने से सोने की बढ़ती मांग पर प्रभाव पड़ा है।

सोना खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

  1. सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाले सोने का ही चयन करें। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता सुनिश्चित होती है।
  2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने की कीमत को IBJA जैसी वेबसाइट्स पर क्रॉस चेक करें और 24, 22, और 18 कैरेट के हिसाब से तुलना करें।
  3. कैश पेमेंट से बचें: डिजिटल पेमेंट का विकल्प चुनें और बिल लेना न भूलें।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट – 69,500 रुपए, 24 कैरेट – 75,800 रुपए
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट – 69,350 रुपए, 24 कैरेट – 75,650 रुपए
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट – 69,350 रुपए, 24 कैरेट – 75,650 रुपए
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट – 69,350 रुपए, 24 कैरेट – 75,650 रुपए
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट – 69,400 रुपए, 24 कैरेट – 75,700 रुपए

Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

बिलासपुर से ‘बाबा धाम’ की यात्रा होगी आसान, यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर. सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को अब यात्रा के लिए कंफर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया के बीच श्रावणी त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 11 जुलाई से…

छत्तीसगढ़ में नए डीएसपी पद पर पदोन्नति पाने वाले को मिला अनोखा चैलेंज

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में हाल ही में बड़ा फेरबदल किया गया है। निरीक्षक (Inspector) पद से पदोन्नति पाकर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने 21 जांबाज अधिकारियों को उनकी पहली पोस्टिंग में ही एक खास और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *