Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

भाजपा की ऐतिहासिक जीत: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रचंड बहुमत

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

छत्तीसगढ़ में संपन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा पंचायत चुनाव समिति के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने इस अभूतपूर्व सफलता को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जन-विश्वास का प्रमाण बताया।

भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

गांवों में लोकतंत्र का उत्सव देखने लायक रहा, जहां बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। सिंह ने बताया कि अब तक घोषित परिणामों के अनुसार—
प्रथम चरण में: 160 में से 125 जिला पंचायत सीटें भाजपा के खाते में आईं।
दूसरे चरण में: 124 सीटों में से 97 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की।
जनपद पंचायतों में: 52 में से 40 पर भाजपा का बहुमत रहा, जबकि दूसरे चरण में यह संख्या 32-33 तक बढ़ने की संभावना है।
ग्राम पंचायतों में: 70-80% सरपंच भाजपा के बने हैं।

गांवों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस हाशिए पर

भाजपा की इस विशाल जीत ने कांग्रेस को हताश कर दिया है। सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि जो कांग्रेस बैलेट पेपर चुनाव की दुहाई देती थी, वही पंचायत चुनाव में भी करारी हार देख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के प्रभाव वाले क्षेत्रों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

भाजपा सरकार की नीतियों का असर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महज 13 महीनों में अनेक वादों को पूरा कर जनता का विश्वास जीता—
🔹 किसानों को 3100 रु./क्विंटल धान खरीदी और 2 साल का बोनस
🔹 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण कार्य शुरू।
🔹 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ।
🔹 भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रु./वर्ष की सहायता।
🔹 रुके हुए पंचायत विकास कार्यों के लिए नई धनराशि जारी।

भाजपा की जीत मुख्यमंत्री साय को समर्पित

सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रदेशवासियों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिन पर एक उपहार है। भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और यह जनादेश दर्शाता है कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की यह जीत संकेत देती है कि आने वाले चुनावों में भी पार्टी का दबदबा बरकरार रहेगा! 🚩


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

  • Related Posts

    सोने-चाँदी नहीं, बच्चों की वापसी बनी हमारी असली धनतेरस

    👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article — डॉ. एस. के. मिश्रा धनतेरस की भोर थी। आसमान में हल्की गुलाबी रोशनी तैर रही थी, और पूरे मोहल्ले में उत्सव की सुगंध घुली हुई थी। बाजारों में चाँदी की खनक और दीयों की झिलमिलाहट थी, लेकिन हमारे घर की…

    फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, 20 अगस्त तक अनिवार्य मेडिकल परीक्षण कराएं

    👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी प्राप्त करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने राज्य के सभी संदिग्ध कर्मचारियों को 20 अगस्त 2025 तक राज्य मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *