Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

प्रधानमंत्री मोदी की सभा की भव्य तैयारी: 2 लाख लोगों की जुटान, 900 बसों की व्यवस्था

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर। प्रधानमंत्री मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित प्रवास के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ भाजपा संगठन भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। प्रदेश भर से 2 लाख लोगों को सभा में लाने की योजना बनाई गई है, जिसके लिए 900 बसों सहित अन्य छोटे वाहनों की व्यवस्था की जा रही है।

सभा स्थल की भव्य तैयारी

प्रधानमंत्री की यह सभा सरकारी कार्यक्रम के तहत आयोजित हो रही है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन संभाल रहा है। 65 एकड़ में सभा स्थल तैयार किया जा रहा है, जबकि हेलिपैड, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को मिलाकर कुल 100 एकड़ में तैयारियां की जा रही हैं। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, और इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।

भाजपा की रणनीतिक बैठक, नेताओं को मिली जिम्मेदारी

सभा को भव्य और सफल बनाने के लिए भाजपा ने विशेष रणनीति तैयार की है। राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक सहित अन्य प्रमुख नेता तैयारियों की कमान संभाल रहे हैं। चुनावी जीत के बाद हो रही इस सभा को ऐतिहासिक बनाने पर पूरा जोर दिया जा रहा है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

सभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:

📌 मुख्य जिम्मेदार नेता:

  • केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू
  • बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक
  • बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल
  • भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी
  • भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर
  • जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी
  • महापौर पूजा विधानी

📌 अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता:
लखनलाल साहू, डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय, रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, विनोद सोनी, लवकुश कश्यप, किशोर राय, जीवन पाण्डेय, सुधा गुप्ता, एस. कुमार मनहर, कृष्ण कुमार कौशिक, भोजेश रजक, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, रामकुमार निर्मलकर, हरीश साहू, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, राकेश लालवानी, एस.श्रीनिवास राव, मनीदास मानिकपुरी, पवन कश्यप, विवेक त्रिपाठी, रंजीत सिंह, रवि बरगाह, गोविंद यादव, बिनु निराला, डॉ.रामकुमार कौशिक, विक्रम सिंह, डॉ.माधवी संतोश वस्त्रकार, राकेश तिवारी, सूरज साधेलाल भारद्वाज, मनोहर राज, मनीश अग्रवाल, विजय ताम्रकार आदि।

पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश

पार्टी ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी बसें पूरी तरह भरी होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित करना है। भाजपा कार्यकर्ता इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर संपर्क कर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री की इस सभा को भाजपा के आगामी चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है, और इसे लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, ₹70,000 की नशीली टेबलेट जब्त

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article रायपुर। राजधानी के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतरराज्यीय…

नगर निगम ने 103 करोड़ रुपये की योजना प्रस्तुत की, दावा- गंदा पानी नदी में नहीं जाएगा

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article हाईकोर्ट में पेश की गई कार्ययोजना, चिंगराजपारा, तिलकनगर और शनिचरी में बनेंगे तीन नए एसटीपी बिलासपुर: नगर निगम ने गुरुवार को हाईकोर्ट में अरपा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए 103 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *