Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, ₹70,000 की नशीली टेबलेट जब्त

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर। राजधानी के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतरराज्यीय आरोपी और एक विधि से संघर्षरत किशोर शामिल है। दोनों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा निट्राजपैम की 1060 टेबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत ₹70,000 है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने दी दबिश

यह कार्रवाई उस समय की गई जब एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को 6 मई को सूचना मिली कि भाठागांव के आछी तालाब के पास कुछ लोग प्रतिबंधित दवाएं बेचने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

संयुक्त टीम ने की घेराबंदी, मौके से पकड़े आरोपी

पुरानी बस्ती थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद तबरेज (22 वर्ष), निवासी नुआपाड़ा, ओडिशा बताया, जबकि दूसरा एक किशोर निकला, जो विधि के साथ संघर्षरत पाया गया।

नहीं थे वैध दस्तावेज, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार

तलाशी के दौरान दोनों के पास से निट्राजपैम टेबलेट की बड़ी खेप बरामद की गई। जब दवा रखने और बेचने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना पुरानी बस्ती में दर्ज हुआ मामला

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 184/25 के तहत थाना पुरानी बस्ती में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी में इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस सफलता में थाना प्रभारी यागेश कश्यप, निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. प्रमोद वर्ठी, पुष्पराज सिंह, संतोष दुबे, बसंती मौर्या, बोधेन मिश्रा, दिलीप जांगड़े, राजेंद्र तिवारी, विकास क्षत्री, केशव सिन्हा, तुलसी राम साहू, सुनील शुक्ला, विपिन शर्मा और नागेंद्र सिन्हा की सक्रिय भूमिका रही।

रायपुर पुलिस ने इसे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताया है और कहा है कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।



Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *