
👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
श्री मंडावी ने पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों ने बस्तर की अनूठी कला को न केवल राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंडावी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और सांस्कृतिक समृद्धि का गौरवपूर्ण प्रतीक है। पंडीराम मंडावी जैसे कलाकारों ने यह सिद्ध किया है कि हमारी मिट्टी की कला विश्वपटल पर छा सकती है।”
सीएम साय ने आगे कहा कि यह पद्मश्री सम्मान बस्तर की लोकपरंपरा, शिल्प और सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय गौरव दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Discover more from VPS Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.