Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 1644 के पार

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

म्यांमार और थाईलैंड में आए विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,644 हो गई है, जबकि 3,400 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 139 लोग अब भी लापता हैं। शुक्रवार को आए इस भूकंप ने म्यांमार और बैंकॉक में तबाही मचा दी। इसी बीच, शनिवार दोपहर 3:30 बजे म्यांमार में फिर से 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे दहशत और बढ़ गई। बीते दो दिनों में तीन बड़े भूकंप दर्ज किए गए हैं, जिनकी तीव्रता 5 से अधिक थी।

बचाव कार्य जारी, रोबोट की ली जा रही मदद

बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि मांडले क्षेत्र में एक स्कूल के ढहने से 12 बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई। बचाव कर्मियों के अनुसार, करीब 50 बच्चे और 6 शिक्षक अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के लिए रोबोट की मदद ली जा रही है, और सैकड़ों बचावकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

भारत सहित कई देशों ने बढ़ाया मदद का हाथ

भारत ने इस त्रासदी में सहायता के लिए 80 सदस्यीय एनडीआरएफ टीम को म्यांमार रवाना किया है। चीन और रूस ने भी अपनी रेस्क्यू टीमें वहां भेजी हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत म्यांमार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी पर चिंता व्यक्त की है और भारत संकट की इस घड़ी में म्यांमार के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है।”

बचाव कार्य जारी है और अंतरराष्ट्रीय सहायता से राहत अभियानों को तेज किया जा रहा है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

iPhone भारत में बना तो लगेगा 25% टैरिफ: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple को दी खुली चेतावनी

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple को सार्वजनिक रूप से चेतावनी दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि यदि iPhone का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *