👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू मंगलवार शाम को मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की और भक्तिभाव से पुजारियों के साथ मंदिर में पूजा करते हुए भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। साहू अपने सुपुत्र निखिल साहू के साथ मथुरा-वृंदावन और बनारस में एक दिवसीय प्रवास पर थे।
बांके बिहारी और प्रेम मंदिर में की पूजा, क्षेत्रवासियों के लिए मांगी मंगलकामना
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने वृंदावन स्थित बाँके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने नए साल की पूर्व संध्या पर भगवान श्री कृष्ण से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा,
“पावन धाम में जाकर प्रार्थना करना एक दिव्य अनुभव था। मैंने यह प्रार्थना की कि नया साल हमारे बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र और सम्पूर्ण देश के लिए मंगलकारी और विकास से परिपूर्ण हो। वृंदावन में आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति का अनुभव हुआ, जो एक प्राचीन युग से जुड़ा हुआ था। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।”
प्रेम मंदिर की अद्भुत ऊर्जा से मंत्रमुग्ध
श्री तोखन साहू ने प्रेम मंदिर का भी दौरा किया, जहां उन्होंने राधा रानी के मनमोहक प्रेम मंदिर को देखा। उन्होंने कहा,
“यह मंदिर प्रेम, आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम है। यहाँ भगवान श्री कृष्ण की प्रमुख लीलाओं का प्रभावशाली चित्रण किया गया है। यहाँ की अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा को महसूस करना एक विशेष अनुभव था।”
इस यात्रा के दौरान श्री तोखन साहू ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करके क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामनाएं की और इस आस्थापूर्ण यात्रा को जीवन के सबसे अद्भुत अनुभवों में से एक बताया।
Discover more from VPS Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.