Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

छत्तीसगढ़ के सरकारी विद्यालय में बच्चों ने किया ‘बाल समाचार पत्र’ का प्रकाशन

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


छत्तीसगढ़ के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में अनूठा नवाचार देखने को मिल रहा है। यहां बच्चों के द्वारा ‘बाल समाचार पत्र’ का प्रकाशन किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पत्रिका का सम्पादन और रिपोर्टिंग बच्चों द्वारा ही की जाती है, जिससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, लेखन कौशल और आत्मविश्वास का विकास हो रहा है।


विद्यालय में प्रत्येक पंद्रह दिनों पर बच्चों द्वारा अपने आस-पास की घटनाओं, पर्व-त्योहारों, खेल गतिविधियों और अन्य विषयों पर लेखन किया जाता है। इसके लिए बच्चे खुद से अपनी भाषा में समाचार तैयार करते हैं और शनिवार को प्रार्थना के बाद माइक के माध्यम से क्रमवार तरीके से अपने समाचार प्रस्तुत करते हैं। इसके बाद सभी रिपोर्टर अपने-अपने समाचारों को सम्पादक के पास जमा करते हैं, जो अपने मार्गदर्शक शिक्षक कलेश्वर साहू की मदद से इन समाचारों को एकत्रित कर एक संगठित बाल समाचार पत्र का रूप देते हैं।


विद्यालय के शिक्षक कलेश्वर साहू इस पूरे कार्य का मार्गदर्शन करते हैं और बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट समाचार, अच्छी लेखन शैली और शुद्ध वर्तनी के आधार पर उन्हें पुरस्कृत भी करते हैं। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भाषा साक्षरता और लेखन कौशल का विकास करना, मौखिक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना, और बच्चों के भीतर भय-मुक्त वातावरण तैयार करना है।
कलेश्वर साहू द्वारा विद्यालय में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के अंतर्गत बच्चों में विभिन्न दक्षताओं को विकसित करने के लिए इस प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों को भाषा के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक कौशल में भी सशक्त बनाया जा सके।

बाल समाचार पत्र

Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *