Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

प्रफुल्ल कुमार चुने गए छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ की महासमिति की बैठक रविवार को गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन रायपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रांताध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। संघ के संविधान के अनुसार प्रांताध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष पूर्ण होने पर प्रांताध्यक्ष पद हेतु चुनाव किया गया।

इस निर्वाचन प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविंद्र तिवारी और सह निर्वाचन अधिकारी एस. पी. देवांगन उपस्थित थे। चुनाव में मुकेश टंडन ने प्रफुल्ल कुमार का नाम प्रांताध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया। चूंकि इस पद के लिए और कोई अन्य नाम नहीं आया, इसलिए प्रदेश के सभी 33 जिलाध्यक्षों की सहमति से प्रफुल्ल कुमार को आगामी तीन वर्ष के लिए पुन: प्रांताध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविंद्र तिवारी, एस. पी. देवांगन एवं प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों ने नव निर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्री प्रफुल्ल कुमार को माल्यार्पण कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।


अपने उद्बोधन में प्रफुल्ल कुमार ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और आगामी दो दिनों में नई प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिले स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए।

उन्होंने समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से संगठन को और भी मजबूत करने की अपील की और कार्यकर्ताओं को नए जोश और उत्साह के साथ संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कुमार ने संगठन की सफलता में योगदान देने वाले समस्त जिला और प्रांत प्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें भविष्य में और भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व महामंत्री देवानंद रात्रे ने सभी उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश तथा संभाग प्रभारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *