Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

पैरोल पर छोड़े गए 70 बंदी अब तक नहीं लौटे, हाईकोर्ट ने जताई सख्ती

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर।
कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार ने अच्छे आचरण वाले कैदियों को अस्थायी राहत देते हुए पैरोल पर रिहा किया था। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि इन में से करीब 70 बंदी अभी तक जेल नहीं लौटे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से जवाब तलब किया है और डीजी (जेल) से शपथ पत्र के साथ रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश की पांचों केंद्रीय जेलों — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर — से कुल 83 कैदी पैरोल पर रिहा हुए थे, जिनमें से 10 को दोबारा गिरफ्तार किया गया है और 3 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 70 बंदी अब भी फरार हैं। इनमें से कई गंभीर अपराधों, जैसे हत्या, में दोषी ठहराए गए थे।

22 बंदी बिलासपुर से, 7 रायपुर से गायब

बिलासपुर केंद्रीय जेल से पैरोल पर गए 22 बंदी वापस नहीं लौटे, जबकि रायपुर से 7 बंदी अब तक लापता हैं। जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों के परिजनों को कई बार सूचना देने के बावजूद कोई परिणाम नहीं निकला। इसके बाद संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है और पुलिस को उनकी तलाश का जिम्मा सौंपा गया है।

एक बंदी तो दिसंबर 2002 से ही गायब है। ऐसे मामलों में पुलिस और जेल प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

RTI से मिली जानकारी ने खोली पोल

सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मिले जवाब में रायपुर जेल के वारंट अधिकारी ने भी सात ऐसे बंदियों की जानकारी दी है जो पैरोल के बाद से वापस नहीं लौटे हैं।

कोरोना काल में दी गई थी राहत

कोविड-19 के दौरान संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने बंदियों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए पैरोल दी थी। पांच सेंट्रल जेलों के साथ-साथ 12 जिला और 16 उपजेलों में भी यह नीति लागू की गई थी। कई बंदियों ने बाद में कोर्ट से स्थायी जमानत हासिल कर ली, जिससे उनकी सही संख्या को लेकर अस्पष्टता बनी हुई है।

अब अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट के रुख पर सबकी निगाहें

highcourt

हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कानून व्यवस्था का उल्लंघन है और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह सभी फरार बंदियों को जल्द से जल्द खोज निकाले। आने वाले दिनों में कोर्ट की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *