Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

कृषि महाविद्यालय में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया अक्ती तिहार

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

– कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केंद्र और कृषि विज्ञान केंद्र का संयुक्त आयोजन

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारंपरिक त्योहार “अक्ती तिहार” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह पर्व छत्तीसगढ़ की गहरी कृषि परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद बीजों की बुवाई की गई। इस प्रक्रिया में जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट और गोमूत्र जैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए पर्यावरण-संवेदनशील और सतत कृषि को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. एन.के. चौरे ने कहा,

“अक्ती तिहार केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारी कृषि संस्कृति की आत्मा है। इसी दिन से नयी फसल की तैयारी प्रारंभ होती है और एक नए कृषि चक्र की शुरुआत होती है। हमारे पूर्वजों ने धरती माता के सम्मान में यह परंपरा शुरू की, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान तभी सार्थक है जब उसका लाभ सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचे। साथ ही, उन्होंने पारंपरिक खेती और जैविक पद्धतियों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस आयोजन में कृषि महाविद्यालय, अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि विरासत को सम्मान देने का संदेश दिया।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *