Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में पहुंचे अमर सुशांत और आचार्य ए.डी.एन. बाजपेयी

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पं. राम प्रसाद शुक्ल को कान्यकुब्ज शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया

बिलासपुर। रविवार को कान्यकुब्ज भवन, इमलीपारा में समाज का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में विधायक अमर अग्रवाल (बिलासपुर), विधायक सुशांत शुक्ला (बेलतरा), तथा अटल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ए.डी.एन. बाजपेयी उपस्थित रहे।

समारोह में अतिथियों ने बैसवारी फाग में सम्मिलित होकर मंजीरा और झाल बजाते हुए आनंद लिया। समाज के अध्यक्ष अरविंद दीक्षित एवं महिला अध्यक्ष डा. आरती पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।

अतिथियों के विचार:

विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, “होली आनंद और उल्लास का पर्व है। आज पहली बार मैंने बैसवारी फाग को न केवल सुना बल्कि इसे महसूस भी किया। यह एक अनोखा अनुभव रहा।” उन्होंने समाज को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि “ब्राह्मण समाज हमेशा से अग्रणी भूमिका में रहा है, और कान्यकुब्ज समाज की नगर में प्रशंसनीय भूमिका है।”

अटल विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी ने उत्तर प्रदेश के बैसवारा क्षेत्र की ऐतिहासिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि “बैसवारी फाग की शुरुआत वहीं से हुई थी, और यह विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग स्वरूप में प्रचलित है।” उन्होंने समाज के सतत योगदान की सराहना की।

सम्मानित विभूतियाँ:

समारोह में पं. राम प्रसाद शुक्ल को “कान्यकुब्ज शिरोमणि” सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज के वरिष्ठजन श्रीमती सरला तिवारी, श्री कालिका प्रसाद मिश्रा, श्री रामनारायण पांडेय सहित सीए अमित शुक्ला और अधिवक्ता अमित बाजपेयी का भी सम्मान किया गया।

नवनिर्वाचित ब्राह्मण पार्षदों में अमित तिवारी, रेखा ओमप्रकाश पांडेय, सीमा राजेश शुक्ला, अंचल दुबे और ममता अमित मिश्रा को सम्मानित किया गया।

बाल प्रतिभाओं का सम्मान:

फाग उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले बच्चों में स्नेहिल शुक्ला, अमन शुक्ला, अनिमेष उपाध्याय, शिवांश शुक्ला, दिव्यांश शुक्ला, अर्नव मिश्रा, अनमोल तिवारी, त्रिशिर दीक्षित, सौम्य दीक्षित, ओंकार तिवारी को सम्मान पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

वहीं, फाग में वर्षों से ढोलक बजाने वाले वरिष्ठ सदस्य यू.एस. पांडेय को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं समापन:

कार्यक्रम का संचालन अनिल तिवारी ने किया, जबकि सचिव मनोज शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर देवी प्रसाद शुक्ला, ज्ञान अवस्थी, विनोद दीक्षित, विनोद तिवारी, मल्लू तिवारी, प्रभात मिश्रा, राजीव अवस्थी, कृष्ण मोहन पांडेय, स्वप्निल शुक्ला, मनीष दीक्षित, राजन दीक्षित, टिंकू दुबे, अभिषेक मिश्रा, शरद शुक्ला, मुरली बाजपेयी, शिवा मिश्रा, योगेश शरद तिवारी, रितेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, विमलेश बाजपेयी, विद्याघर बाजपेयी, राम नारायण तिवारी, विक्रांत तिवारी, आशीष शुक्ला, गोपाल मिश्रा, अशोक मिश्रा, आशीष बाजपेयी, शिव कुमार बाजपेयी, आर.के. तिवारी, प्रकाश तिवारी, गायत्री तिवारी, सुमन अवस्थी, मृदला अवस्थी, रीता तिवारी, बीनू तिवारी, वंदना मिश्रा, भारती दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

रायपुर से कान्यकुब्ज समाज के अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सचिव सुरेश मिश्रा, राघवेंद्र मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, संतोष दुबे, गौरव शुक्ला, संजय अवस्थी एवं सौरभ शुक्ला भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 33,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की बहुआयामी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और जनता को सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री…

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने इतिहास रचते हुए भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *