Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रायपुर। होली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निज निवास बगिया में शिक्षक विवेक पाठक ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने जशपुर जिले के विद्यालयों में संचालित विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी और इससे जुड़े समाचारों एवं चित्रों का विशेष एल्बम मुख्यमंत्री को भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर जिले के युवा अब विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसरो अध्यक्ष से अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान में और अधिक प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है।

छात्रों को प्रेरित करेगा विज्ञान जागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई संभावनाओं को साकार करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक हैं। ये कार्यक्रम छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और नवाचार में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल से जशपुर जिले के उज्जवल भविष्य की नई संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी।

अंतरिक्ष अन्वेषण को लेकर नई पहल

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जिला प्रशासन विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर रहा है। इनमें अंतरिक्ष अन्वेषण अभियान, अंतरिक्ष अन्वेषण रथ और विद्यार्थियों के नाम ग्रहों एवं उपग्रहों पर चिप के माध्यम से भेजने जैसी अनूठी गतिविधियां शामिल हैं। इन प्रयासों से छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित हो रही है और वे अंतरिक्ष विज्ञान की ओर प्रेरित हो रहे हैं।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *