Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

पिरदा गांव में 20 दिन से लापता युवक का कंकाल मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 4 आरोपी गिरफ्तार

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर: बीते 20 दिनों से लापता युवक का कंकाल पिरदा गांव के एक खेत में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, जबकि पुलिस और गिरफ्तार किए गए आरोपी करंट लगने से मौत होने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

20 दिन से लापता युवक का मिला कंकाल

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेलपाली निवासी मनोज साहू 5 फरवरी से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना बेलादुला पुलिस चौकी में दी थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिरदा गांव के खेत में पैरावट के नीचे जली हुई एक नरकंकाल बरामद किया। कंकाल के पास मिले सामान से उसकी पहचान मनोज साहू के रूप में हुई। पुलिस ने इलाके में पूछताछ कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया

पुलिस का दावा – करंट लगने से हुई मौत

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जंगली सूअर के शिकार के लिए खेत में जीआई तार में करंट बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से मनोज साहू की मौत हो गई। घटना छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को दूसरे गांव के खेत में ले जाकर पैरावट में आग लगा दी। जब शव पूरी तरह नहीं जला, तो अगले दिन लकड़ियों से फिर जलाया गया।

परिजनों का पुलिस जांच पर सवाल

मृतक के परिजन पुलिस की जांच से असंतुष्ट हैं और इसे हत्या करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि मनोज साहू की हत्या करने के बाद उसके शव को जलाया गया। परिजनों ने दावा किया कि जंगल में खून और लकड़ी के डंडों पर खून के निशान मिले हैं, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही है।

निष्पक्ष जांच की मांग

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के प्रति नरम रुख अपना रही है और जंगल में मिले खून के निशान की जांच नहीं कर रही, जिससे संदेह बढ़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

जांच जारी

फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर करंट बिछाने वाला तार, एक मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

CM विष्णुदेव साय ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर जताई खुशी – ‘मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान!

12 साल बाद फिर चैंपियन बना भारत! रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती चैंपियंस ट्रॉफी 2025, पूरे देश में जश्न का माहौल। CM विष्णुदेव साय ने दी खास बधाई – ‘मेरा भारत महान, दुबई में मार लिया मैदान!’ पढ़ें पूरी खबर…

Women’s Day पर वर्दी हुई शर्मसार! सम्मान के बहाने बुलाया, फिर पुलिस अफसर ने किया ऐसा घिनौना कांड कि कांप उठी इंसानियत…

महिला दिवस पर जहां पूरा देश महिलाओं के सम्मान का जश्न मना रहा था, वहीं महाराष्ट्र के बीड में एक पुलिस अधिकारी ने विश्वास को तार-तार कर दिया। सम्मान देने के बहाने बुलाकर उसने महिला के साथ घिनौना अपराध किया, जिससे पूरी महाराष्ट्र पुलिस शर्मसार हो गई। क्या कानून के रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *