Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

प्राचार्यों की पदोन्नति पर हाईकोर्ट की रोक, राज्य शासन को अवमानना नोटिस

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर, 30 अप्रैल:
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्राचार्य पदोन्नति के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अदालत की पूर्व में दी गई अंडरटेकिंग और स्थगन आदेश के बावजूद प्रमोशन आदेश जारी करने पर की गई है।

दरअसल, राज्य सरकार ने पहले सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट को यह आश्वासन दिया था कि अदालत के निर्णय तक कोई पदोन्नति सूची जारी नहीं की जाएगी। इसके बावजूद बुधवार को शासन द्वारा 2925 शिक्षकों की पदोन्नति सूची प्रकाशित कर दी गई, जिसमें ई संवर्ग के 1524 और टी संवर्ग के 1401 शिक्षक शामिल हैं।

याचिकाकर्ताओं ने जताई आपत्ति
गुरुवार को डिवीजन बेंच में याचिकाकर्ता अखिलेश त्रिपाठी की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में प्राचार्य पदोन्नति फोरम ने भी हस्तक्षेप याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकीलों ने कोर्ट को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने खुद कोर्ट में अंडरटेकिंग दी थी, लेकिन अब उसी का उल्लंघन कर दिया गया है।

कोर्ट की सख्त टिप्पणी
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच ने राज्य शासन के रवैये पर नाराजगी जताई और इसे न्यायालय की अवमानना करार दिया। कोर्ट ने कहा कि जब मामला विचाराधीन है और अंडरटेकिंग दी जा चुकी है, तो प्रमोशन आदेश जारी करना गंभीर अनुशासनहीनता है।

highcourt

अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 मई को होगी, जिसमें राज्य शासन को स्पष्टीकरण देना होगा कि न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी क्यों की गई।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *