Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

मिशन हॉस्पिटल में नगर निगम जोन-3 का नया दफ्तर, शिफ्टिंग शुरू

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भवन का प्रशासनिक उपयोग शुरू

मिशन हॉस्पिटल की संपत्ति के अधिग्रहण के बाद प्रशासन ने यहां भवन का उपयोग शुरू कर दिया है। अस्पताल की नई आईसीयू बिल्डिंग में नगर निगम जोन क्रमांक 3 का कार्यालय संचालित किया जाएगा। शनिवार को नगर निगम ने सामान की शिफ्टिंग शुरू की, जिसमें फर्नीचर और फाइलें इस नए कार्यालय में लाई जा रही हैं।

मुख्य भवन में जगह की कमी, नए भवन का उपयोग

निगम मुख्यालय में जगह की कमी के कारण जोन कार्यालय को यहां स्थानांतरित किया गया है। भविष्य में अन्य सरकारी कार्यालयों को भी इस परिसर में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां भवनों की स्थिति के आधार पर उनका उपयोग किया जाएगा।


अवैध कब्जे हटाए गए

अस्पताल परिसर में अवैध फार्मेसी सहित अन्य कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। दवाइयों की जब्ती के साथ मुख्य भवन और फार्मेसी को सील कर प्रशासन ने अधिपत्य ले लिया है। अब जर्जर भवनों की स्थिति के अनुसार उन्हें गिराने या जीर्णोद्धार का निर्णय लिया जाएगा।


वर्जन: निगम आयुक्त अमित कुमार

“विकास भवन में जगह कम पड़ने के कारण जोन कार्यालय के संचालन के लिए कलेक्टर से अनुमति ली गई। नए स्थान पर कार्यालय संचालित होने से कामकाज सुगम होगा और जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”

– अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *