छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, सभी 10 महापौर पदों पर कब्जा

**छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जबरदस्त जीत!** विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव में भी परचम लहराया। सभी 10 नगर निगमों के महापौर पद पर कब्जा जमाते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे ऐतिहासिक जीत करार देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।

बिलासपुर में सुस्त मतदान: आधे शहर ने ही चुनी अपनी सरकार!

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में इस बार भी मतदान उत्साहजनक नहीं रहा। सिर्फ 51.37% वोटिंग के साथ आधे शहर ने ही अपनी सरकार चुनने में रुचि दिखाई। भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला जारी है, जबकि उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। अब सबकी नजरें 15 फरवरी के नतीजों पर टिकी हैं!

कांग्रेस ने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेची निगम की बेशकीमती संपत्ति – अमर अग्रवाल

बिलासपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर नगर निगम की बहुमूल्य जमीनें अपने करीबी लोगों को बांटने और टेंडर प्रक्रिया में घोटाले के गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 77 लाख रुपये के एफडीआर घोटाले और स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास ठप हो गया था।

अग्रवाल ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों को 65,000 रुपये का पानी बिल थमाया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि हाईकोर्ट को प्रशासनिक हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर दिशाहीन नीतियों और जनता को धोखा देने के आरोप लगाए।