Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

कर्मचारियों के लिए कलेक्टर ने लगाया पहला जनदर्शन

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कलेक्टर अवनीश शरण ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए अलग से जनदर्शन आयोजित किया। इस पहले जनदर्शन में तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए।


निलंबन से बहाल किया गया छात्रावास अधीक्षक

जनदर्शन में आदिवासी विभाग के निलंबित छात्रावास अधीक्षक प्रफुल्ल शर्मा की बहाली का मामला भी सामने आया। करीब नौ महीने पहले निरीक्षण के दौरान लापरवाही के कारण निलंबित किए गए प्रफुल्ल शर्मा को कलेक्टर ने चेतावनी देकर बहाल करने के निर्देश दिए।


मुख्य समस्याएं

जनदर्शन में कर्मचारियों ने विभिन्न समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • आवास आवंटन और निलंबन से बहाली।
  • पद के अनुरूप कार्य न मिलने की शिकायत।
  • सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी का न मिलना।
  • अधिकारियों द्वारा मानसिक प्रताड़ना।
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान।
  • कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पदोन्नति चैनल निर्धारण।
  • नियमित मानदेय का भुगतान और परीक्षा का आयोजन।
  • गृह जिले में हो रही समस्याओं का समाधान।

रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी भवानी शंकर राठौर ने अपनी शिकायत में बताया कि नगरपालिका द्वारा उनके खेत के सामने गोठान निर्माण के कारण खेत तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।


फेडरेशन ने की कलेक्टर की सराहना

कर्मचारियों के लिए अलग से जनदर्शन आयोजित करने के लिए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। डॉ. बीपी सोनी के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और इस पहल के लिए बधाई दी।

फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से अपील की कि अन्य जिलों में भी इस तरह का जनदर्शन आयोजित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इससे कर्मचारियों की जायज मांगें सुनी जा सकेंगी और उनका समाधान होगा। इससे कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां बेहतर तरीके से निभा पाएंगे।


प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्य

फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल में किशोर शर्मा, डॉ. मनहर, रामकुमार यादव, अजीत नावी, शब्बीर खान, उमेश कश्यप, रमेश द्विवेदी, अशोक क्षत्री, अशोक ब्रम्हभट्ट सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समस्याओं का समाधान बना प्राथमिकता

कलेक्टर अवनीश शरण का यह कदम कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक नई पहल है, जिससे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

कांग्रेस ने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेची निगम की बेशकीमती संपत्ति – अमर अग्रवाल

बिलासपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर नगर निगम की बहुमूल्य जमीनें अपने करीबी लोगों को बांटने और टेंडर प्रक्रिया में घोटाले के गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 77 लाख रुपये के एफडीआर घोटाले और स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास ठप हो गया था।

अग्रवाल ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों को 65,000 रुपये का पानी बिल थमाया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि हाईकोर्ट को प्रशासनिक हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर दिशाहीन नीतियों और जनता को धोखा देने के आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला संग हाट का हुआ शानदार आयोजन, महिलाओं ने दिखाई शक्ति

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और स्वाद का संगम! 🍽️✨ अखण्ड ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला अपने नौवें वर्ष में और भी भव्य हो गया। फरा, चौसेला, ठेठरी, खुरमी जैसे स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों की महक से सराबोर इस मेले में 55 से अधिक स्टॉल लगे। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या विष्णु देव साय ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, जबकि समापन सत्र में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने आयोजन की सराहना की। जानिए इस सांस्कृतिक उत्सव की पूरी झलक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *