Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

चेतना अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर नशे के खिलाफ दिया संदेश, 3000 दीप जलाए गए

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

रिवर व्यूह में पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान के तहत नशे के खिलाफ एक विशेष जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर के स्कूली बच्चों ने रंगोली के माध्यम से नशे के विरुद्ध संदेश दिया, जिसमें 3000 दीपों को प्रज्वलित कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में अटल यूनिवर्सिटी बिलासपुर के कुलपति ए. डी. एन. बाजपेयी, जिला कलेक्टर अवनीश शरण, जिला पुलिस कप्तान रजनेश सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की।

विशेष रूप से पुलिस कप्तान श्री रजनेश सिंह की रंगोली से उकेरी गई तस्वीर आकर्षण का केंद्र बनी। इस आयोजन में 20 स्कूलों से 400 से अधिक स्कूली बच्चों ने भाग लिया। सभी बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना की और कहा कि इस मुहिम का समाज पर सकारात्मक असर दिखने लगा है।

नशे और अपराधों में कमी आ रही है, और इसमें समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान है। जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने भी पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे चेतना अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पुलिस का नहीं, बल्कि समाज के हर एक सदस्य का कार्य है। उन्होंने मीडिया और समाज से इस अभियान को और व्यापक बनाने की अपील की, ताकि नशे के खिलाफ और प्रभावी कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर पुलिस और जीव धारणी आर्यन फिल्म के संयुक्त प्रयासों से हुआ, और यह आयोजन नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता फैलाने में सफल रहा।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

पार्षद ने बंद कराया नाला, वार्ड-19 जलमग्नसड़क और घरों में घुसा पानी, करंट से रिटायर्ड प्रोफेसर की मौतरातभर परेशान होते रहे लोग, निगम और पार्षद पर उठे सवाल

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर। बुधवार रात हुई तेज बारिश ने नगर निगम की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की मनमानी को उजागर कर दिया। वार्ड-19 के कस्तूरबा नगर सहित आसपास की कॉलोनियों में नाले का पानी भरने से भारी तबाही मची। पार्षद भरत कश्यप द्वारा जतिया…

आपदा में राहत का संजीवनी बॉक्स: AIIMS रायपुर पहुंचा चलता-फिरता अस्पताल, 200 मरीजों का एक साथ होगा इलाज

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर। प्राकृतिक आपदा और नक्सली घटनाओं के समय जान बचाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आरोग्य मैत्री प्रोजेक्ट के तहत दुनिया का पहला पोर्टेबल हॉस्पिटल अब AIIMS रायपुर पहुंच गया है। इसका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *