Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी में आरक्षक समेत 9 गिरफ्तार, 4 नाबालिग शामिल

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जांजगीर-चांपा जिले में सरिया, टाइल्स और चौखट की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चांपा एसडीओपी यदुमणि सिंदार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चोरी में पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप की संलिप्तता पाई गई है। वह न केवल चोरी करवाता था, बल्कि खुद ही ग्राहकों की व्यवस्था कर चोरी किया गया सामान बेचने की योजना भी बनाता था।

पुलिस ने इस मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 4 नाबालिग हैं। आरोपियों से भारी मात्रा में चोरी का सामान जब्त किया गया है, जिसमें सरिया, टाइल्स, चौखट, एक बाइक और एक पिकअप वाहन शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में शशिकांत कश्यप के अलावा उदय कुमार यादव और मनीष मिश्रा कोरबा जिले के निवासी हैं, जबकि राजू देवांगन नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) का रहने वाला है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *