
👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
रायपुर, छत्तीसगढ़ | केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज रायपुर में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह महत्वपूर्ण मुलाकात छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह के अवसर पर हुई, जिसमें राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।
रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन पर श्री साहू ने राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया।
इसके पश्चात, राष्ट्रपति विधानसभा परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने कदंब का पौधरोपण किया और विधायकों एवं मंत्रियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने रायपुर को अपने घर जैसा बताया और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति महोदया के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की गरिमामयी उपस्थिति से प्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुदृढ़ करने की प्रेरणा मिलेगी।

🔹 राष्ट्रपति की यह यात्रा छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। 🔹
Discover more from VPS Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.