
👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची कल शाम से गायब थी और आज सुबह उसका शव एक निर्माणाधीन मकान की छत से बरामद हुआ। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है, जहां गीतांजलि सिटी कॉलोनी के पास निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने वाले बृहस्पति नामक मजदूर का परिवार रहता था। बृहस्पति की पत्नी प्रतिमा और उनकी तीन बेटियां यहां काम करती थीं। 5 साल की बेटी कनिका कल शाम 6 बजे के बाद गायब हो गई। कनिका की मां के मुताबिक, वह पास की दुकान से चॉकलेट लेने गई थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं आई।
आज सुबह कनिका का शव निर्माणाधीन मकान की छत पर मिला। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एसपी रजनेश सिंह और पुलिस की अलग-अलग टीम घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना जताई जा रही है।
मृतका के परिवार ने किसी से दुश्मनी होने का भी खंडन किया है। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


Discover more from VPS Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.