Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

बिलासपुर में धान के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई, 93 क्विंटल जब्त

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जिले में धान के अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। आज चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 93 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

गांवों में हुई बड़ी जब्ती

जिला खाद्य अधिकारी अनुराम भदौरिया ने बताया कि मस्तुरी तहसील के ग्राम किरारी में महेन्द्र किराना स्टोर से 60 कट्टी अवैध धान जब्त किया गया। इसी तरह, मस्तुरी मुख्यालय में अग्रवाल किराना स्टोर से 58 कट्टी धान भी जब्त किया गया।

बोदरी और सारधा में मिली अवैध धान की खेप

एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में तहसील बोदरी के ग्राम सारधा में सुखसागर मरावी के घर का निरीक्षण किया गया, जहां 40 बोरी (16 क्विंटल) अवैध धान पाया गया। दुकानदार द्वारा स्टॉक का कोई रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने पर मंडी अधिनियम की धारा 20 के तहत कार्रवाई करते हुए धान को सील कर दिया गया।

हिर्री में सबसे बड़ी जब्ती

तहसील मस्तुरी के हिर्री क्षेत्र में देवनारायण साहू किराना स्टोर से 74 कट्टी धान जब्त किया गया। इन सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।

हर रोज जारी रहेगी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया के पूरा होने तक अवैध संग्रहण और परिवहन के खिलाफ यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद इस तरह की कार्रवाई से अवैध धान भंडारण पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *