Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

छठ पूजा: महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार की खुशहाली की कामना

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्य, लगाया पकवानों का भोग

भगवान भास्कर की आराधना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने अरपा नदी के छठ घाट सहित विभिन्न घाटों पर पानी में खड़े होकर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान सूर्य और छठ माता से परिवार के सुख और समृद्धि की कामना के साथ पुत्र के दीर्घायु की प्रार्थना की। भगवान को विभिन्न प्रकार के पकवानों और फलो का भोग लगाया गया। छठ व्रती शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत को तोड़ेंगे।

 डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का है विशेष महात्म्य

छठ पूजा में अस्ताचल यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महात्म्य है। इसके पीछे कई आध्यात्मिक पक्ष हैं। मान्यताओं के अनुसार अस्त होते समय भगवान सूर्य देव अपनी पत्नी प्रत्यूषा के साथ होते हैं। इस समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से व्रती महिलाओं सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ढलता सूर्य हमें बताता है कि हमें कभी भी हार नहीं मानना चाहिए, क्योंकि रात होने के बाद एक उम्मीद भरी सुबह भी जरूर आती है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार होता है। इतना ही नहीं व्यक्ति को सफल जीवन का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। 

छठ पूजा का है विशेष महत्व

छठ पूजा भगवान सूर्य और प्रकृति को समर्पित पर्व माना जाता है। छठ पूजा सामग्री में भी फल, सब्जियां और अन्य प्राकृतिक चीजें शामिल की जाती हैं। सूर्य देव के साथ छठी मैया की भी पूजा की जाती है। कहते हैं सूर्य देव की उपासना करने से सुख, समृद्धि, निरोगी शरीर की प्राप्ति होती है। वहीं छठी मैया की पूजा करने से संतान दीर्घायु होते हैं और उनके जीवन पर आया सभी संकट दूर हो जाता है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री से नवाजा, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी श्री पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके…

बड़ा मंगल 2025: श्रद्धा और उल्लास से सराबोर हुआ बिलासपुर, हनुमान मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार को पूरे शहर में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *