Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

छत्तीसगढ़ के विकास की गूंज आज पूरी दुनिया में।

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

छत्तीसगढ़ का निर्माण अटल जी के राज्य के प्रति प्रेम का प्रतीक :  साव

छत्तीसगढ़ स्थापना की वर्षगांठ पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस ग्राउंड में रंगारंग कार्यक्रम देर रात तक हुए। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज का यह दिन आप सबके अभिनंदन और स्वागत का दिन है।  बिलासपुर का ऐतिहासिक पुलिस ग्राउंड आपकी उपस्थिति और उत्साह का साक्षी बन रहा है। छत्तीसगढ़ में नया सवेरा हुआ है। हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे इस मूल मंत्र को लेकर हम काम कर रहे हैं। उन्होंने स्थापना दिवस की  बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं ।

  उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेई को भी याद करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। छत्तीसगढ़ महतारी की पावन भूमि  है जहां बड़े-बड़े संत महात्मा, मनीषी , समाज सुधारक पैदा हुए हैं। हमारे श्रीराम ने अपने वनवास के चौदह वर्षों में से छत्तीसगढ़ में 10 साल बिताए हैं। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है।  अटल बिहारी वाजपेई जी के अटल संकल्प के कारण छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ। छत्तीसगढ़ के विकास की की गूंज आज पूरी दुनिया में है। छत्तीसगढ़ की दशा और दिशा बदली है। छत्तीसगढ़ में विष्णु जी का सुशासन आया है। पौराणिक काल में छत्तीसगढ़ का जो वैभव और ऐश्वर्य रहा है वही वैभव और ऐश्वर्य स्थापित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि 25 साल का युवा होता छत्तीसगढ़ आज तेजी से विकास कर रहा है। आज का दिन राज्य गठन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को याद करने का दिन है।कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने पिछले 10 माह में जिले में विभिन्न योजनाओं की उपलब्धि से समारोह को अवगत कराया।

41 विभागों ने लगाए स्टाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला, अरुण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।डिप्टी सीएम साव ने विभागों द्वारा लगाई गई  विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यहां 41 शासकीय विभाग सहित एनटीपीसी और एसईसीएल द्वारा भी स्टॉल लगाया गया है। 

बच्चे की प्रस्तुति से खुश हुए साव, कंधे पर उठाया

कत्थक नृत्यांगना ज्योति श्री द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इनमें डीएवी, महारानी लक्ष्मी बाई आदि स्कूली बच्चों की टोलिया शामिल हैं।अबूझमांड मलखंभ ग्रुप द्वारा शानदार डांस प्रस्तुति दी गई। नन्हे बालक सुरेश और उनकी टीम द्वारा दी जा रही  डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वयं मंच पर आकर बच्चों का अभिनन्दन किया। उन्होंने नन्हे सुरेश को अपने कंधों पर उठा लिया।रंगारंग प्रस्तुति का आनंद देर रात तक लोग लेते रहे।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

From IPS to IAS: 30 लाख की नौकरी छोड़ी, अब बनीं IAS – जानिए पूर्वा अग्रवाल की प्रेरक कहानी

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article आज देशभर में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हुआ है। इस बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने पूरे देश में 65वीं रैंक(IAS) हासिल कर एक बार फिर अपने परिवार और राज्य को गौरवान्वित किया…

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और छत्तीसगढ़ में लगातार गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। रायपुर के नगर निगम चौक पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता एकत्र हुए और भाजपा सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *