Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

दल से बिछड़ा हाथी धान के खेत में पहुंचा, करंट लगने से मौत

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर वन परिक्षेत्र के मानिकपुर सर्किल के मुरका गांव में सोमवार की सुबह धान के खेत में एक नर हाथी का शव मिला। मामले की जांच के दौरान हाथी के विद्युत करंट से मौत की पुष्टि हुई।

इस पर वन अमले ने खेत में फसल की सुरक्षा हेतु तरंगित तार लगाने वाले एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से वाड्रफनगर क्षेत्र में कुल ९ हाथी अभी विचरण कर रहे हैं। इसमें से ६ हाथी रविवार की शाम बलरामपुर वन परिक्षेत्र की ओर आ गए थे। इसी दौरान ये हाथी अपने दल से भटक कर मुरका गांव में धान के खेत की तरफ  आ गया था।

सुबह उसका शव धान के खेत में मिला तो मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने उसका पीएम पशु चिकित्सकों से कराया। इसके बाद शव को दफना दिया गया।


डीएफओ ने दी ये जानकारी
बलरामपुर डीएफओ अशोक तिवारी ने बताया कि जांच व पूछताछ में पता चला कि मुरका निवासी रामबक्श पिता बाबूलाल गोंड़ द्वारा खेत में फसल के किनारे हाईटेंशन लाइन से तार जोडक़र रखा गया था। इसी तार की चपेट में आकर करंट लगने से नर हाथी की मौत हो गई। मामले में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम १९७२ के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

From IPS to IAS: 30 लाख की नौकरी छोड़ी, अब बनीं IAS – जानिए पूर्वा अग्रवाल की प्रेरक कहानी

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article आज देशभर में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित हुआ है। इस बार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने पूरे देश में 65वीं रैंक(IAS) हासिल कर एक बार फिर अपने परिवार और राज्य को गौरवान्वित किया…

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और छत्तीसगढ़ में लगातार गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। रायपुर के नगर निगम चौक पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता एकत्र हुए और भाजपा सरकार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *