Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

कांग्रेस का आरक्षण आंदोलन: गिरफ़्तार करो या न्याय दो

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

“गिरफ़्तार करो या न्याय दो”

15 जनवरी को दोपहर 11 बजे कांग्रेस सिविल लाइन थाने में देंगे गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा स्थानीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों में ओबीसी और एससी-एसटी के लिए सीटों के आरक्षण में की गई कटौती के विरोध में कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को बड़ा प्रदर्शन करेगी। इस विरोध प्रदर्शन को “गिरफ्तार करो या न्याय दो” आंदोलन का नाम दिया गया है।

भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप

कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने पहले ओबीसी वर्ग को 50% आरक्षण देने का दावा किया था, लेकिन जब नगरीय निकायों और पंचायतों का आरक्षण सामने आया, तो यह दावा “मोदी की गारंटी” जैसा जुमला साबित हुआ।

ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात

जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने भाजपा सरकार पर ओबीसी और एससी-एसटी वर्ग के राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।

  • बिलासपुर जिले के 33 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद पर ओबीसी को कितना आरक्षण मिला है?
  • जिला पंचायत बिलासपुर में 17 में से केवल एक सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
  • 100 जनपद सदस्यों में मात्र 7 सीटें और 486 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों में सिर्फ 35 सीटें ओबीसी वर्ग को दी गई हैं।
    कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह एक सोची-समझी साजिश है, जिससे ओबीसी वर्ग की राजनीतिक भागीदारी को खत्म किया जा सके।

एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण में कटौती

विजय केशरवानी ने कहा कि संविधान के अनुसार एससी-एसटी वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने साजिशन इसमें भी कटौती की है। यह कदम संविधान और सामाजिक न्याय के खिलाफ है।

15 जनवरी को गिरफ्तारी आंदोलन की तैयारियां

आरक्षण में कटौती के विरोध में गिरफ्तारी देने कांग्रेस ने कसी कमर

कांग्रेस ने “गिरफ्तार करो या न्याय दो” आंदोलन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

  • सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
  • बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली जा रही है।
  • आंदोलन में अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने की योजना है।
  • नगरीय निकाय और पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को भी सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया गया है।

पार्टी के सभी संगठनों को जुटने का आह्वान

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कांग्रेस के सभी संगठनों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।
इनमें शामिल हैं:

  • सेवादल
  • महिला कांग्रेस
  • युवा कांग्रेस
  • एनएसयूआई
  • किसान कांग्रेस
  • ओबीसी कांग्रेस
  • एससी-एसटी कांग्रेस
  • माइनारिटी कांग्रेस

इसके अलावा, सभी पूर्व और वर्तमान सांसद, विधायक, महापौर, निगम/मंडल/आयोग/बोर्ड के पदाधिकारी, और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भी आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई है।

आंदोलन का समय और स्थान

कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से 15 जनवरी को सुबह 11:00 बजे कांग्रेस भवन में एकत्रित होने का आह्वान किया है। वहां से वे सिविल लाइन थाने तक गिरफ्तारी देने के लिए मार्च करेंगे।

कांग्रेस का यह कदम भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश देने और आरक्षण में कटौती के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने का प्रयास है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में नए डीएसपी पद पर पदोन्नति पाने वाले को मिला अनोखा challenge

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article New DSPs ko challenge। छत्तीसगढ़मेंपुलिसमहकमेमेंबड़ाफेरबदल — निरीक्षकसेडिप्टीएसपी (DSP) पदपरप्रमोशनपाए 21 जांबाजअफसरोंकोउनकीपहलीपोस्टिंगमेंमिलाएकअनोखा ‘चैलेंज’। सरकारनेइनसभीनव–प्रोन्नतअधिकारियोंकोसीधामोर्चेपरउतारदियाहै — दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुरऔरकांकेरजैसेनक्सलप्रभावितजिलोंमेंभेजागयाहै।देखेंआदेश

सरगांव CHC की अव्यवस्था पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को हटाया गया

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर कुंदन कुमार ने कड़ी नाराज़गी जताई। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अचानक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली गंदगी, अव्यवस्था और स्टाफ की लापरवाही ने स्तब्ध कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *