Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनीं फामेश्वरी यादव

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

गरियाबंद जिले की 21 वर्षीय फामेश्वरी यादव ने इतिहास रचते हुए भारतीय सेना में अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस (WMP) के रूप में चयनित होकर छत्तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव हासिल किया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व और बेटियों के आत्मबल का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फामेश्वरी को इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की हिम्मत और देशभक्ति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि फामेश्वरी ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादों और बुलंद हौसलों के साथ कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह उपलब्धि राज्य की अन्य युवतियों को भी प्रेरित करेगी और उन्हें सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने का हौसला देगी। राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा में उनके हर कदम पर साथ खड़ी है। उन्होंने फामेश्वरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता छत्तीसगढ़ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी और राज्य की बेटियाँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

प्रशिक्षण और सम्मान
फामेश्वरी यादव का चयन 24 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में हुआ था। अब वे 01 मई, 2025 से बेंगलुरु स्थित सेना मिलिट्री पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण प्रारंभ करेंगी। उनकी इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर ने भी उन्हें सम्मानित किया।

फामेश्वरी की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और यह कई अन्य युवतियों के लिए प्रेरणा बनेगी।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

सीमा पर तनाव बढ़ा: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, ड्रोन हमले नाकाम, गुजरात के कई जिलों में ब्लैकआउट घोषित

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं सामने आ रही हैं। जम्मू-कश्मीर के उरी, पुंछ, कुपवाड़ा और नौगाम-हंदवाड़ा सेक्टर में शुक्रवार शाम भारी गोलीबारी की गई,…

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय आरोपी समेत 2 गिरफ्तार, ₹70,000 की नशीली टेबलेट जब्त

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article रायपुर। राजधानी के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतरराज्यीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *