Ad Image

Contact on vpsbharat24@gmail.com for your ad

शहर सरकार के लिए जनता ने भाजपा(BJP) पर जताया भरोसा, पूजा विधानी बनीं महापौर, 66,067 वोटों से ऐतिहासिक जीत!

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए महापौर पद सहित अधिकांश वार्डों में जीत दर्ज की। भाजपा की महापौर प्रत्याशी एल पद्मजा ऊर्फ पूजा विधानी ने 66,067 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 1,52,011 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को 85,944 वोट मिले।

नगर निगम में भाजपा का परचम लहराया

बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और पार्षदों के लिए मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई। डाक मतपत्रों की गिनती में ही भाजपा ने बढ़त बना ली थी, जो हर राउंड के साथ बढ़ती गई और अंततः भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने बड़ी जीत दर्ज की।

कुल 70 वार्डों में से 50 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 17 सीटें और 3 निर्दलीय पार्षद जीते। वार्ड क्रमांक-13 में पहले ही एक प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे।

नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा

बिलासपुर जिले की तीन नगर पालिकाओं और तीन नगर पंचायतों के चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना खाता खोला।

  • बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार जीत दर्ज की। कांग्रेस के बागी विजय वर्मा की पत्नी नीलम ने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
  • रतनपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी लव कुश विजयी रहे।
  • मल्हार नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी धनेश्वरी केंवट ने जीत दर्ज की।
  • कोटा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सरोज दुर्गेश साहू विजेता रहीं।
  • बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी वंदना जेंड्रे ने जीत हासिल की।
  • तखतपुर नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी पूजा मक्कड़ ने जीत दर्ज की।

महापौर बनीं पूजा विधानी ने जनता को दिया धन्यवाद

शहर सरकार के लिए जनता ने भाजपा(BJP) पर जताया भरोसा, पूजा विधानी बनीं महापौर, 66,067 वोटों से ऐतिहासिक जीत!
शहर सरकार के लिए जनता ने भाजपा(BJP) पर जताया भरोसा, पूजा विधानी बनीं महापौर, 66,067 वोटों से ऐतिहासिक जीत!

महापौर निर्वाचित होने के बाद पूजा विधानी ने कहा कि शहर की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता के सहयोग से शहर का विकास किया जाएगा। उनका प्राथमिक लक्ष्य शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करना रहेगा। साथ ही शहर की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

महापौर चुनाव में किसे कितने वोट मिले?

प्रत्याशी का नामपार्टीकुल वोट
एल पद्मजा ऊर्फ पूजा विधानीभाजपा1,52,011
प्रमोद नायककांग्रेस85,944
आकाश मौर्यबसपा7,208
खगेश चंद्राकरआम आदमी पार्टी3,879
रेवती यादवशिवसेना1,961
कमलेश पटेलनिर्दलीय994
राजकुमार निषादनिर्दलीय1,871
रमा नाविकनिर्दलीय989
नोटा2,892

फैक्ट फाइल

  • महापौर पद के लिए 8 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 272 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
  • बिलासपुर नगर निगम में कुल मतदाता 5,06,162 थे, जिसमें पुरुष मतदाता 2,51,322 और महिला मतदाता 2,54,771 थीं।

16 साल बाद फिर से बनीं महिला महापौर

शहर में 16 साल बाद दूसरी बार महिला महापौर बनी हैं। इससे पहले 2009 में कांग्रेस की वाणी राव महापौर बनी थीं। इस बार भाजपा ने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा और उन्हें जनता ने चुना। महिला मतदाताओं की संख्या अधिक होने और महतारी वंदन योजना को भी भाजपा की जीत की बड़ी वजह माना जा रहा है।


Discover more from VPS Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को खंभे से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल — मुखबिरी के शक में युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article खपरीडीह (बलौदाबाजार-भाटापारा)।जिले के खपरीडीह गांव से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को गांव के युवकों ने खंभे से बांधकर बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटा और इस घटना का वीडियो…

हाईकोर्ट की सख्ती: 20 साल पढ़ाने के बाद भी “अप्रशिक्षित”, शिक्षक को 60 दिन में निर्णय देने का आदेश

👇 खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं Listen to this article बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक शिक्षक को 20 वर्षों से अधिक सेवाकाल के बावजूद “अप्रशिक्षित” मानने पर गहरी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने शिक्षा सचिव और लोक शिक्षण संचालनालय के निदेशक को निर्देश दिया है कि वे आदेश की प्रति प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *