बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे मां शारदा धाम, की पूजा-अर्चना
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां शारदा धाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी मंगलकामनाएं! शिक्षा और आध्यात्म का संगम बना यह पावन धाम, जहां गिरमा नदी के पवित्र जल के साथ बह रही है छत्तीसगढ़ और झारखंड की समृद्ध संस्कृति। अखंड श्रीहरि कीर्तन और राम नाम जाप से गूंज उठा संपूर्ण क्षेत्र! 🌿✨
छत्तीसगढ़ को मिले 6000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, सीएम साय ने उद्योगपतियों से किया संवाद
छत्तीसगढ़ को मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिससे राज्य में विकास और रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत विशेष रियायतों की घोषणा की। नवा रायपुर को आईटी हब और बस्तर में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। अम्बुजा सीमेंट, बॉम्बे हॉस्पिटल ट्रस्ट, वेलस्पन ग्रुप, और ड्रूल्स जैसी प्रमुख कंपनियां राज्य में निवेश के लिए आगे आई हैं।
उसलापुर ओवरब्रिज से सकरी बाईपास चौक तक सड़क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उसलापुर ओवरब्रिज से सकरी बाईपास चौक तक 16.52 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस नवनिर्मित सड़क में चौड़ीकरण, डामरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य किया गया है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक…
10 हजार दीपों से जगमग होगी अरपा: लेजर शो और सतरंगी लाइट्स के बीच विकास दीप महोत्सव
शनिवार की शाम बिलासपुर में अरपा नदी का तट एक अद्भुत और अविस्मरणीय दृश्य प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर 10 हजार दीपों से अरपा को सजाया जाएगा, वहीं लेजर और लाइट शो सतरंगी छटा बिखेरेगा। इस मौके पर 143 करोड़ 68 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्य…