आठ दिन की गुप्त नवरात्र साधना के लिए होगी फलदायी
माघ मास के गुप्त नवरात्र इस बार 30 जनवरी से 6 फरवरी तक विशेष शुभ योगों में आयोजित हो रहे हैं। महाकुंभ प्रयाग के पवित्र समय में शुरू हो रहे इन नवरात्रों में मां दुर्गा और 10 महाविद्याओं की साधना से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। वसंत पंचमी और नर्मदा जयंती जैसे पर्व भी इस दौरान मनाए जाएंगे। तंत्र साधना और मंत्र जाप से सुख-शांति, संतान सुख, और आर्थिक समस्याओं का समाधान पाने का यह उत्तम अवसर है।