बिलासपुर से पूजा विधानी बनीं भाजपा की उम्मीदवार
भाजपा ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए बिलासपुर से पूजा विधानी को महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अनुभवी और प्रभावशाली नेता पूजा विधानी, जो भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं, इस बार पार्टी की ओर से एक मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं। उनका नाम पार्टी के महिला सशक्तिकरण और भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा है।
पांच साल बाद सीधे महापौर चुनेगी जनता, रोमांचक चुनाव की तैयारी
मतपत्र से होगा मतदान प्रदेश में पांच साल बाद नगर निगम के महापौर और नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया जाएगा। जनता अब सीधे अपने महापौर और अध्यक्ष का चयन करेगी। इस बार ईवीएम की जगह मतपत्र से मतदान होगा। चुनाव के दौरान मतदाता को पार्षद…