भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, पंथी-कर्मा नृत्य, डीजे-धुमाल से गूंज उठा बिलासपुर

बिलासपुर। भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर गुरुवार को दयालबंद स्थित शीतला माता मंदिर में ध्वज पूजन के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर गांधी चौक, गोलबाजार होते हुए देवकीनंदन स्कूल परिसर तक पहुंची। पूरे मार्ग को आकर्षक तोरण और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। इस…

कांग्रेस ने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेची निगम की बेशकीमती संपत्ति – अमर अग्रवाल

बिलासपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर नगर निगम की बहुमूल्य जमीनें अपने करीबी लोगों को बांटने और टेंडर प्रक्रिया में घोटाले के गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 77 लाख रुपये के एफडीआर घोटाले और स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास ठप हो गया था।

अग्रवाल ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों को 65,000 रुपये का पानी बिल थमाया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि हाईकोर्ट को प्रशासनिक हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर दिशाहीन नीतियों और जनता को धोखा देने के आरोप लगाए।