बलरामपुर जिला पंचायत चुनाव: BJP का परचम, बागी सिद्धनाथ पैकरा को हार का सामना
बलरामपुर जिला पंचायत चुनाव में सियासी उठापटक के बीच बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि बागी बने पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा को करारी हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणामों के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया, जहां पैकरा ने अपनी हार के लिए मंत्री रामविचार नेताम को जिम्मेदार ठहराया।
कटघोरा में कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल
कटघोरा में कांग्रेस नेताओं के बीच सियासी संग्राम! मंच से लेकर सड़क तक तीखी बहस, चुनाव में गद्दारी और घूसखोरी के आरोपों ने बढ़ाया बवाल। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर गृह ग्राम बगिया में उल्लास
**”गांव का बेटा, प्रदेश का नेतृत्व”**
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 61वें जन्मदिवस पर उनके गृह ग्राम बगिया में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। बचपन से जिन गलियों में खेले-कूदे, वहीं आज पूरा गांव उन्हें शुभकामनाएं देने उमड़ा। बुजुर्गों की आंखों में गर्व, युवाओं में जोश और बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। “विष्णु भैय्या जिंदाबाद” के नारों के बीच मिठाइयों की मिठास और गीतों की गूंज ने माहौल को और खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता जताते हुए कहा—**”आपका विश्वास मेरी ताकत है, आपका स्नेह मेरी प्रेरणा!”**
शहर सरकार के लिए जनता ने भाजपा(BJP) पर जताया भरोसा, पूजा विधानी बनीं महापौर, 66,067 वोटों से ऐतिहासिक जीत!
**बिलासपुर में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की! महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,067 वोटों के बड़े अंतर से हराया। नगर निगम के 70 में से 50 वार्डों में भाजपा का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस को 17 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिलीं। 16 साल बाद फिर से शहर को महिला महापौर मिली, जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, सभी 10 महापौर पदों पर कब्जा
**छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जबरदस्त जीत!** विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव में भी परचम लहराया। सभी 10 नगर निगमों के महापौर पद पर कब्जा जमाते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे ऐतिहासिक जीत करार देते हुए जनता का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस ने चहेतों को कौड़ियों के मोल बेची निगम की बेशकीमती संपत्ति – अमर अग्रवाल
बिलासपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर नगर निगम की बहुमूल्य जमीनें अपने करीबी लोगों को बांटने और टेंडर प्रक्रिया में घोटाले के गंभीर आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 77 लाख रुपये के एफडीआर घोटाले और स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में विकास ठप हो गया था।
अग्रवाल ने दावा किया कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूरों को 65,000 रुपये का पानी बिल थमाया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बदतर हो गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम की स्थिति इतनी खराब हो गई कि हाईकोर्ट को प्रशासनिक हस्तक्षेप करना पड़ा।
इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर दिशाहीन नीतियों और जनता को धोखा देने के आरोप लगाए।